इस बार 21 जून आषाढ़ अमावस्या को लगने वाले सूर्ग्रय हण का सूतक काल माना जाएगा और यह ग्रहण लोगों के जीवन पर असर भी करेगा।
Solar Eclipse: इस बार 21 जून आषाढ़ अमावस्या को लगने वाले सूर्ग्रय हण का सूतक काल माना जाएगा और यह ग्रहण लोगों के जीवन पर असर भी करेगा। यह इस साल का पहला सूर्य ग्रहण होगा। यह भारत के उत्तरी भाग के कुछ स्थानों राजस्थान, हरियाणा व उत्तराखंड आदि के संकीर्ण गलियारे में प्रातः ग्रहण की वलयाकार अवस्था दिखाई देगी, जबकि शेष भाग में यह आंशिक सूर्यग्रहण के रूप में दिखाई देगा।
इस ग्रहण में 6 ग्रह वक्री हो रहे हैं। इससे पहले दिसबंर 2019 में सूर्य ग्रहण लगा था। जो पूर्ण सूर्य ग्रहण था। नेहरू तारामंडल के अनुसार यह ग्रहण सबसे पहले भुज में 9.58 मिनट पर दिखाई देगा। इसके बाद 25 अक्टूबर 2022 में अगला ग्रहण लगेगा। इस ग्रहण में चंद्रमा सूरज को इस तरह कवर कर लेगा कि सूर्य की आकृति एक चमकती रिंग की तरह नजर आएगी।
सूतक काल: सूतक 12 घंटे पहले 20 जून की रात 10:27 बजे से शुरु हो जाएगा। 21 जून को मंदिर शाम 4 बजे खुलेंगे।
वलयाकार ग्रहण की अधिकतम अवस्था के समय भारत में चंद्रमा द्वारा सूर्य का आच्छादन लगभग 98.6% होगा। आंशिक ग्रहण की अधिकतम अवस्था के समय चंद्रमा द्वारा सूर्य का आच्छादन दिल्ली में लगभग 94%, गुवाहाटी में 80%, पटना में 78%, सिलचर में 75%, कोलकाता में 66%, मुम्बई में 62%, बंगलोर में 37%, चेन्नै में 34%, पोर्ट ब्लेयर में 28% आदि होगा।
Partial Solar Eclipse, in Kolkata
आंशिक ग्रहण शुरू: रविवार 21 जून 2020, सुबह 10:46
अधिकतम ग्रहण : 12:35 दोपहर
ग्रहण खत्म: 14:17 बजे दोपहर
Partial Solar Eclipse, in Delhi
आंशिक ग्रहण शुरू: रविवार 21 जून 2020, सुबह 10:20
अधिकतम ग्रहण : 12:01 दोपहर
ग्रहण खत्म: 13:48
Partial Solar Eclipse, in Chennai
आंशिक ग्रहण शुरू: रविवार 21 जून 2020, सुबह 10:22
अधिकतम: दोपहर11:59
खत्म: 13:41
Duration: 3 hours, 20 minutes
Partial Solar Eclipse, in Lucknow
ग्रहण शुरू: प्रात:10:27 बजे प्रारम्भ
अधिकतम: 12:12 बजे
दोपहर 01:58 बजे मोक्ष
Duration: 3 hours, 32 minutes
Partial Solar Eclipse, in Jaipur
ग्रहण शुरू: Sun, 21 Jun 2020, 10:14
अधिकतम: Sun, 21 Jun 2020, 11:55 0.91 Magnitude
खत्म: Sun, 21 Jun 2020, 13:44
Duration: 3 hours, 30 minutes










