राज्यपाल ने श्री गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं को अपनाने पर बल दिया

Spaka News

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज सिख पंथ के संस्थापक श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव के अवसर पर कार्ट रोड स्थित गुरुद्वारा साहिब का दौरा किया तथा शब्द कीर्तन में भाग लिया। 
राज्यपाल ने इस पवित्र दिवस पर सिख समुदाय को शुभकामनाएं दी और कहा कि गुरु नानक देव जी ने सदैव प्रेम, शांति और साम्प्रदायिक सद्भाव को सर्वोपरि मानते हुए विश्व बंधुत्व की भावना का प्रसार किया।
उन्होंने श्री गुरू नानक देवी जी की शिक्षाओं का अनुसरण करने व उन्हें जीवन में आत्मसात करने पर बल दिया। श्री गुरुद्वारा सिंह सभा के अध्यक्ष सरदार जसविंदर सिंह ने राज्यपाल को सिरोपा, गुरु नानक देव जी की तस्वीर और कृपाण भेंट किया। 


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *