बिजली के खंभे से टकराकर सड़क से नीचे पलटा टैंकर, क्लीनर की मौके पर मौत

Spaka News

हिमाचल प्रदेश में जहां आज शाम के समय चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित देहणी के पास एक टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे की चपेट में आने से टैंकर क्लीनर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि टैंकर चालक घायल हुआ है। इस हादसे में घायल हुए टैंकर चालक की पहचान सुखदेव व मृतक क्लीनर की पहचान अंग्रेज निवासी पंजाब के तौर पर हुई है। 
घुमारवीं से डीजल खाली कर पंजाब लौट रहा था
वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही घटना के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी जांच की जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक आज यानी बुधवार शाम के समय देहणी के पास पेश आया है। 
पंजाब नंबर के टैंकर चालक से प्राप्त जानकारी के मुताबिक वह घुमारवीं से डीजल खाली करके वापस पंजाब लौट रहा था। इस बीच देहणी के पास अचानक टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकराकर सड़क पर पलट गया। वहीं, पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *