निरमंड में खाई में गिरी कार, दो शिक्षक घायल

Spaka News

कुल्लू। निरमंड उपमंडल में कार के खाई में गिर जाने से उसमें सवार दो शिक्षक घायल हुए हैं। पाली निवासी रविश के मुताबिक जब वह बीती रात अपने कमरे में बैठा था कि तभी उसको घर के बाहर पाली कैंची मोड़ से गाड़ी के गिरने की आवाज सुनाई दी। जिस पर वह और अन्य ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे, तो कार में दो लोग घायल अवस्था में पड़े हुए थे। जिनकी पहचान बाल कृष्ण व मदन लाल के रूप में हुई है। दोनों को रामपुर अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया गया। दोनों शिक्षक ब्रौ से पाली जा रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।


Spaka News