हिमाचल :एकतरफा प्यार का खामियाजा एक मासूम लड़की को भुगतना पड़ा,वापस लौटी बारात………..

Spaka News

हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। मामला नादौन उपमंडल की एक पंचायत का है। जहां दुल्हन के घर आई बारात जयमाला के बाद वापस लौट गई।
एकतरफा प्रेम की कहानी :
मिली जानकारी के अनुसार दुल्हन का एक सहपाठी उससे एकतरफा प्यार करता था। शादी की रात उसने थाने में जाकर शिकायत दर्ज की कि उक्त लड़की का उसके साथ प्रेम प्रसंग था और दोनों की शादी पूर्व में हो चुकी है। लड़की अब धोखा देकर दूसरी शादी कर रही है।हालांकि, इस बात की अभी तक पुष्टी नहीं हो पाई है कि दोनों प्रेम प्रसंग में थे या नहीं। ग्रामीणों और परिजनों ने इस बात से साफ़ इनकार किया। परिजनों का कहना था कि लड़का एकतरफा प्यार में पागल था और लड़की को तबाह करने की नियत से थाने चला गया।
दूसरी तरफ लड़की के घर पर बारात की काफी धूमधाम से स्वागत हुई। जयमाला कार्यक्रम होने के बाद दुल्हा पक्ष को खबर मिली कि किसी लड़के से दुल्हन की शादी हो चुकी है और लड़का थाने पहुंच गया है।
जिसके बाद दुल्हा पक्ष नाराज हो गया और लाख समझाने के बावजूद भी बारात बेरंग वापस लौट गई। दुल्हे ने भी शादी करने से मना करके लड़की को जीवन भर का गम दे गया। हालांकि, कथित प्रेमी थाने में शादी होने की कोई साक्ष्य नहीं दे सका। जिस कारण शिकायत दर्ज नहीं हो पाई।
दुल्हन ने भी साफ़ इनकार किया कि उस लड़के से उसका कभी कोई संबंध नहीं था और शादी की बात तो बिलकुल ही बिना सिर पैर की बात है। घटना के बाद से ही इलाके में लेकर चर्चा का बाजार गर्म है।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *