जखोटा में गुरेहड युवा क्लब के युवाओं द्वारा आयोजित की गयी कबड्डी प्रतियोगिता

Spaka News

ज्वालामुखी : आज गुरेहड युवा क्लब के युवाओं द्वारा कबड्डी टूर्नामेंट करवाया गया जिसके फाइनल मुकाबले में भुम्पल टीम विजेता रही। साथ ही बोहल जागीर की टीम उपविजेता घोषित हुई। टूर्नामेंट के फाइनल मुक़ाबले में ग्राम पंचायत जखोटा के युवा प्रधान सुमित राणा व वार्ड मेंबर प्रीत मोहिंद्र जोगिंद्र सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, वहीं विशेष तौर पर अशोक कुमार जसबीर सिंह, कपिल सिंह, कुलदीप सिंह, बलबीर सिंह, बहादुर सिंह, राजेश कुमार, सुमन कुमार मौजूद रहे। प्रधान सुमित राणा ने विजेता व उपविजेता टीम को ईनाम बांटे व बधाई दी, साथ में युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित किया और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस दौरान युवा क्लब मेम्बर अभय राणा, रिशु, अक्षय राणा, मनीष कुमार, जतिन, नवू, लड्डू(आर्यन), अंकु, आदित्य(दितू), पम्मु, मन्नी, अंशुल, सूरज, साहिल, मिंटू भी उपस्थित रहे।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *