कंगना रनौत, अदनान सामी, पीवी सिंधु समेत 119 लोगों को पद्म पुरस्कार से किया गया सम्मानित…..

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

राष्ट्रपति भवन के ऐतिहासिक दरबार हाल में आज आयोजित भव्य समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट काम करने वाले 141 लोगों को साल 2020 के लिए सम्मानित किया जा रहा है। मंगलवार को 2021 के लिए 119 लोगों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।

दिल्ली राष्ट्रपति भवन में आयोजित पद्म पुरस्कार समारोह में बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत, गायक अदनान सामी, बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु समेत 119 लोगों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। पद्म पुरस्कार समारोह में सभी लोगों को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सम्मानित किया। इस समारोह में उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह ने भी हिस्सा लिया। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने इस साल 119 पद्म पुरस्कार दिए हैं। जिसमें से 7 पद्म विभूषण हैं, 10 पद्म भूषण हैं और 102 पद्म श्री अवार्ड हैं। इन पुरस्कार को पाने वालों में 29 महिलाएं हैं। वहीं 16 ऐसे लोग हैं, जिन्हें मरणोपरांत पुरस्कार दिया जा रहा है और 1 ट्रांसजेंडर भी शामिल है।

कंगना रनौत और गायक अदनान सामी को पद्म श्री से सम्मानित किया गया है। वहीं बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को पद्म भूषण से सम्मानित किया। हॉकी खिलाड़ी रानी रामपाल को पद्म श्री पुरस्कार से नवाजा गया है। भारत की पहली महिला एयर मार्शल पद्मा बंदोपाध्याय को पद्म श्री से सम्मानित किया गया है।
प्रख्यात हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्रा को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया है। पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को मरणोपरांत पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उनकी बेटी बंसुरी स्वराज ने पुरस्कार ग्रहण किया। कला की दुनिया से इस साल पद्म श्री करण जौहर, एकता कपूर और दिवंगत गायक एसपी बालासुब्रमण्यम को भी दिया जाएगा। न्यूज एजेंसी एएनआई ने सभी पद्म पुरस्कार पाने वाले लोगों के नाम ट्वीट के जरिए शेयर किए हैं। आप इस ट्वीट में इस साल 119 पद्म पुरस्कार विजेताओं के नाम देख सकते हैं।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिग ब्रैकिंग न्यूज़ : हिमाचल में अब सभी बच्चे जाएंगे स्कूल, पढ़े पूरी खबर

Spaka Newsहिमाचल प्रदेश में तीसरी से सातवीं कक्षा तक स्कूल 10 नवंबर से खुलेंगे. वहीं, पहली कक्षा और दूसरी कक्षा के बच्चों के लिए 15 नवंबर से खुलेंगे स्कूल. अपडेट जारी है…मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में सोमवार को हुई कैबिनेट बैठक में अहम फैसले लिए गए. जिसमें प्रदेश में […]

You May Like