दोस्त के घर कार्यक्रम में आए अर्की के दो युवकों की सड़क हादसे में मौत……….

Spaka News

31 अक्टूबर से अर्की के लापता दो युवकों के शव मशोबरा के नजदीक ठेला में गहरी खाई से बरामद हुए हैं. रविवार दोपहर इस बात का खुलासा हुआ कि युवकों की कार खाई में गिर गई थी. बता दें कि शनिवार को परिजनों ने मशोबरा चौकी में युवकों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी.
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक दोनों युवक अपनी कार (एचपी 62डी-0399) में अर्की के मैटरनी गांव से अपने दोस्त के घर किसी कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए मशोबरा गए थे, लेकिन वो वापस नहीं लौटे. तलाश के लिए युवकों के दोस्तों ने सोशल मीडिया में भी मुहिम चलाई थी, लेकिन कोई सफलता न मिलने पर पुलिस को सूचित किया गया.

जिसके बाद उन्होंने उन युवकों की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल (viral on social media) कर दी. दोपहर को उन्हें किसी का फोन आया कि एक कार नाले में गिरी हुई है. उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा कि यह वही दो युवक हैं जो पिछले कुछ दिनों से लापता थे.

डीएसपी कमल वर्मा (DSP Kamal Verma) ने मामले की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि मृतक युवकों की पहचान रजनीश ठाकुर पुत्र राम वर्मा व देवी चंद के तौर पर की गई है. वहीं, उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी भेज दिया है और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है.


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *