हिमाचल: सातवीं के छात्र पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, पीड़िता हुई गर्भवती, FIR दर्ज

Spaka News

शिमला : हिमाचल प्रदेश में सातवीं के छात्र पर एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगा है। 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला राजधानी शिमला के बालूगंज थाना क्षेत्र से सामने आया है। इस घटना का आरोपी और पीड़ित नाबालिग लड़की दोनों ही प्रवासी हैं। इसी के साथ अ बताया जा रहा है कि जब नाबालिग लडकी को पेट दर्द के चलते अस्पताल में ले जाया गया तो उसके गर्भवती होने का खुलासा हुआ है। इस दुष्कर्म का आरोप एक नाबालिग स्कूली छात्र पर लगा है जोकि अभी सातवीं कक्षा में पढ़ता है। फिलहाल, शिमला पुलिस ने इस घटना में मामला दर्ज कर लिया है और आगामी जांच-पड़ताल भी शुरू कर दी है।

वही आपको बता दें कि इस घटना का आरोपी भी नाबालिग है। पीड़िता के परिजनों द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने नाबालिग आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। वही जब नाबालिग पीड़िता के परिजनों ने उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि टूटीकण्डी क्षेत्र में रहने वाले एक नाबालिग ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए हैं। पीड़िता के अनुसार आरोपी युवक सातवीं कक्षा का छात्र है।

वही डीएसपी हेडक्वार्टर कमल किशोर वर्मा ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि पीड़िता के पिता द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर धारा-376 और पॉक्सो अधिनियम में एफआईआर दर्ज कर ली है। उन्होंने यह भी बताया कि यह आरोपी और पीड़िता दोनों अभी नाबालिग हैं ।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *