हिमाचल : तीन व्यक्ति नशीले कैप्सूल के साथ पुलिस ने किए गिरफ्तार….

Spaka News

सिरमौर पुलिस की एसआईयू टीम ने नशीले कैप्सूल की एक बड़ी खेप के साथ कार सवार तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
इसी दौरान एक सफेद रंग की ऑल्टो कार 800 (HP18A-8111) यमुनानगर की तरफ से आई जिसे चेकिंग के लिए रोका गया। जिसमें चालक समेत 3 लोग सवार थे। पुलिस ने जब तीनों से पूछताछ की तो वह घबरा गए। संदेह के आधार पर टीम ने जब गाड़ी की तलाशी ली तो ड्राइवर सीट के नीचे से एक गुलाबी व एक सफेद रंग का पॉलीथिन बैग मिला जिनके अन्दर चैक करने पर करीब एक हजार से ज्यादा नशीले कैप्सूल मिले।
सभी कैप्सूलों का पॉलीथिन सहित कुल वजन 830 ग्राम पाया गया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ माामला दर्ज कर लिया है।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *