हिमाचल : साथ रहने से इंकार करने पर देवर ने गला घोंटकर मौत के घाट उतारी भाभी,देवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया

Spaka News

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में अपनी ही भाभी की हत्या करने वाले देवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी देवार को पश्चिम बंगाल से हिमाचल पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
बद्दी के तहत संढ़ोली में महिला की संदिग्ध हालत में कमरे से शव मिलने के मामले में पुलिस ने आरोपी देवर को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर लिया है, जिसने गला घोंटकर उक्त महिला को मौत के घाट उतार दिया था और कमरे को ताला लगाकर फरार हो गया था। आरोपी ने अपने फोन का सिम भी तोड़ दिया था ताकि कोई सुराग न मिल पाए। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि उक्त आरोपी ने महिला को 16 अक्तूबर को कमरे में बुलाया था और उसके साथ रहने को बोला, जब महिला ने यह बात नहीं स्वीकारी तो उसने गुस्से में आकर महिला का गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया था।
19 अक्तूबर को उक्त महिला का शव बरामद हुआ था। महिला का शव जिस कमरे से मिला था, उसके बाहर ताला लगा हुआ था और जब बदबू आने लगी तो मकान मालिक ने इसकी सूचना दी थी और ताला तोड़कर शव को बाहर निकाला था। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद छानबीन शुरू की और एसपी बद्दी मोहित चावला के निर्देशानुसार थाना प्रभारी दयाराम ठाकुर की देखरेख में पुलिस टीम ने इस मामले को सुलझाया और आरोपी को गिरफ्तार किया। डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने हत्या के इस मामले में आरोपी शुसेन वर्मन निवासी पश्चिम बंगाल को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *