नशे की खेप सहित पुलिस के हत्थे चढ़ा युवक….

Spaka News

सदर पुलिस ने रक्कड़ कॉलोनी बसोली रोड पर नशे की खेप सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पंकज निवासी रक्कड़ कलोनी तहसील व जिला ऊना के रूप में हुई। पुलिस ने युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए उसे मौके से हिरासत में ले लिया है।

जानकारी अनुसार पुलिस टीम ने रक्कड़ कालोनी में बसोली रोड़ पर नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान एक युवक पंकज पुलिस टीम को सामने पाकर घबरा गया और भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस को जब युवक की गतिविधियों पर संदेह हुआ तो उसे पकड़ कर तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से 3.16 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। उधर, एएसपी प्रवीण धीमान ने बताया कि एक युवक से चिट्टा बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा युवक से पूछताछ की जा रही है।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *