वीडियो कॉल पर अश्लीलता कर लड़की ने शादीशुदा शख्स के परिजनों को भेजा वीडियो……

Spaka News

सोलन:  सोशल मीडिया एक-दूसरे से संपर्क साधने का एक सशक्त माध्यम है, लेकिन यदि इसका दुरुपयोग किया जाए तो यह बेहद घातक साबित हो सकता है। आए दिन हम साइबर क्राइम के बारे में सुनते है। ऐसा ही एक ताजा मामला रिपोर्ट किया गया है, हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से। जहां पर एक शादीशुदा शख्स के पास एक युवती की वीडियो कॉल आती है।

इस कॉल के दौरान अश्लीलता की सारी हदें पार करते हुए फूहड़ता का नंगा नाच करती है। इसके बाद वह इस वीडियो को वायरल करने की धमकी देते हुए उससे पैसे की डिमांड करने लग जाती है। वहीं, जब उक्त शख्स पैसे देने से मना कर देता है, तो वह उस अश्लील वीडियो को युवक के परिजनों को भेज देती है।
अब जब मामला परिवार तक पहुंच जाता है और जब उक्त शख्स को अपने परिजनों से इस बात की खबर मिलती है तो वह दंग रह जाता है। इस पूरे मामले को लेकर उक्त शख्स का कहना है कि युवती उससे लगातार पैसे की मांग कर रही है, लेकिन उसने पैसे नहीं भेजे। गौरतलब है कि आए दिन लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसके बावजूद भी लोग साइबर क्राइम के झांसे में फंस रहे हैं।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *