? आज का सुविचार ?
“बहुत ही आसान है,
ज़मीं पर मकान बना लेना…
दिल में जगह बनाने में
ज़िन्दगी गुज़र जाती है..!!!”
पंचांग 6 जून 2020 के अनुसार आज ज्येष्ठ मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है. आज साघ्य योग है और दिशा शूल पूर्व दिशा है.
मेष: आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। आप जिस भी काम को पूरा करना चाहेंगे, वो काम पूरा हो जायेगा। नए काम की शुरुआत या नई योजनाओं को लागू करने के लिए अच्छा समय है। आर्थिक लाभ के संकेत मिल रहे हैं। निवेश करने के लिए सही समय है। परिवार के साथ मतभेद रह सकता है। आप नए लोगों के संपर्क में भी आ सकते हैं।
वृष: आज का दिन शानदार रहेगा। आपको कोई बड़ी प्रसिद्धि मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन आराम से गुजरेगा। व्यापार में लोग नए उद्यम में उतरेंगे। कुछ लोगों को खाद्य सामग्री से जुड़े काम में लाभ होगा। परिवार में किसी जरूरी काम के पूरा हो जाने से मन प्रसन्न रहेगा। सेहत अच्छी बनी रहेगी।
मिथुन: आपके लिए समय काफी अच्छा रह सकता है। भविष्य के लिए कुछ नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। संपत्ति में निवेश कर सकते हैं। आप काफी बचत कर पाएंगे। कुछ मामलों में छोटे विवाद भी हो सकते हैं। थोड़ा सोच-समझकर ही बोलें। जीवन साथी को सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।
कर्क: आज कार्यों में विलंब होगा। भाग्य कमजोर रहेगा। हर काम को सफल बनाने के लिए आपको अधिक मेहनत करनी होगी।आत्मविश्वास में कमी न होने दें। कुछ फालतू कामों में आपकी ऊर्जा खर्च हो सकती है। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। फंड, निवेश और वित्त के मामलों में सावधान रहें।
सिंह: आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आज आपको सबकी मदद करके चलना चाहिए। छात्रों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। सुख सुविधा में दिन बिताएंगे। परिवार में किसी बड़े का स्वास्थ्य बिगड़ेगा। महिलाओं के लिए आज का दिन राहतपूर्ण रहने वाला है। अपनी भावनाओं को खुल कर व्यक्त करने का समय है।
कन्या: आज का दिन शानदार रहेगा। कार्यक्षेत्र में दिन काफी अनुकूल रहेगा। आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और मजबूत होगा। परिवार के लोगों में आपसी तालमेल बेहतर बनेगा। आपकी सकारात्मक सोच आपको नए मुकाम तक ले जाएगी। जीवनसाथी को सफलता मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।
तुला: आज समय अच्छा गुजरेगा, दिन आपके अनुकूल है। कुछ नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। कुछ पुराने काम भी बनेंगे। नए लोगों से मुलाकात आपके लिए फायदेमंद होगी। पारिवारिक कामों को करने में घर के सदस्यों का सहयोग प्राप्त हो सकता है। घर के बुजुर्गों के सेहत का भी खास ख्याल रखें।
वृश्चिक: आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज पूरे दिन ऑफिस का काम करने में व्यस्त रहेंगे। कोई नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो पहले प्लानिंग करिये। बच्चे खेलकूद में अपना समय बिताएंगे। लवमेटस के संबंधों में मिठास बढ़ेगी। परिवार में खुशहाली का वातावरण रहेगा। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार आपको मिल सकता है।
धनु: आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आपके लिए कुछ नई चुनौतियां सामने आ सकती हैं। खर्चे बने रहेंगे। आय भी बढ़ेगी। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलने वाला है। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। दांपत्य जीवन में स्थितियां सुधरेंगी और आप एक दूसरे के निकट आएंगे। प्रेम जीवन में कड़वाहट आ सकती है। स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है।
मकर: आज का दिन शुभ रहेगा। आपके दिनचर्या में बदलाव आएगा। व्यापार में मुनाफा होने के योग बन रहे हैं। परिवार वालों के साथ सोच-विचार करके ही कोई बड़ा फैसला करें। लवमेटस के लिए दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रहेगा। किसी तरह के व्यर्थ के झगड़े में पड़ने से आपको बचना चाहिए।
कुंभ: आज का दिन अच्छा रहेगा। काम के मामले में आपका प्रभाव रहेगा। आपको अच्छी इनकम भी होगी। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा सफल होंगी। सामाजिक मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्यार के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। पारिवारिक जीवन में थोड़ी समस्या होगी। आपकी सेहत सामान्य रूप से अच्छी रहेगी।
मीन: आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए आज का दिन शुभ है। आपके लिए परिस्थितियां काफी अनुकूल रह सकती हैं। आपको कुछ नई उपलब्धियां हासिल हो सकती हैं।आपकी सलाह बहुतों के काम आएगी। कार्यस्थल पर मुकाबले या टकराव से बचें। महिलाओं को अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है।
आज का पंचांग
विक्रमी संवत्: 2077
मास अमांत: ज्येष्ठ
मास पूर्णिमांत: आषाढ
पक्ष: शुक्ल
वार: शनिवार
तिथि: प्रतिपदा – 22:34:58 तक
नक्षत्र: ज्येष्ठा – 15:13:04 तक
करण: बालव – 11:35:58 तक, कौलव – 22:34:58 तक
योग: साघ्य – 17:19:14 तक
सूर्योदय: 05:22:43 AM
सूर्यास्त: 19:17:04 PM
चन्द्रमा: वृश्चिक – 15:13:04 तक
ऋतु: ग्रीष्म
राहुकाल: 08:51:18 से 10:35:36 तक (इस काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है)
शुभ मुहूर्त का समय – अभिजित मुहूर्त: 11:52:05 से 12:47:42 तक
दिशा शूल: पूर्व
अशुभ मुहूर्त का समय –
दुष्टमुहूर्त: 05:22:43 से 06:18:21 तक, 06:18:21 से 07:13:58 तक
कुलिक: 08:09:34 से 09:05:09 तक
कालवेला / अर्द्धयाम: 13:43:19 से 14:38:57 तक
यमघण्ट: 15:34:34 से 16:30:11 तक
कंटक: 06:18:21 से 07:13:58 तक
यमगण्ड: 14:04:11 से 15:48:29 तक
गुलिक काल: 05:22:43 से 07:07:01 तक










