दर्दनाक हादसा : नशे में धुत ट्रैक्टर चालक ने कुचली एक बच्ची , हालत गंभीर

Spaka News

पांवटा साहिब:  पांवटा साहिब उपमंडल के पुरुवाला थाना के अंतर्गत रामपुर घाट में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। यहां एक ट्रैक्टर ने एक बच्ची को कुचल दिया। ये पता चला है कि हादसा उस समय हुआ जब बच्ची छाया खेल रही थी। आरोप है कि ट्रैक्टर चालक नशे में था इसी के चलते ये हादसा हुआ है। पांवटा अस्पताल में तैनात डॉक्टर अंकुश ने बताया कि घायल बच्ची को अस्पताल लाया गया था। बच्ची की हालत को देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया है।

घायल बच्ची के पिता किशन ने रोते हुए आरोप लगाया है कि ट्रैक्टर चालक शराब के नशे में धुत था, इस कारण हादसा पेश आया। उन्होंने आरोप लगाए है कि चालक नशे में इस कदर धुत था कि उसे यह पता भी नहीं चल रहा था कि वह किस दिशा में ट्रैक्टर चला रहा है।  इसी दौरान चालक ने अढ़ाई साल की बच्ची को कुचला दिया। बच्ची की हालत नाजुक बताई जा रही है।

अस्पताल प्रशासन ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले पर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुरुवाला थाना में मामला दर्ज कर दिया गया है। उधर बताया ये भी जा रहा है कि ट्रैक्टर पर नंबर प्लेट भी नहीं लगी हुई थी। 


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *