हमीरपुर : मकान पर आसमानी बिजली गिरने से 3 लोग जख्मी

Spaka News

हमीरपुर जिला में सुबह से ही भारी वर्षा के कारण जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं जिला के उपमंडल सुजानपुर में मकान पर बिजली गिरने की भी खबर सामने आई है। 

मिली जानकारी के अनुसार सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के जदडू पंचायत के वार्ड नंबर एक ठाणा टक्कर में सुबह मकान पर आसमानी बिजली गिरने से एक महिला गंभीर रूप से तथा दो व्यक्ति आंशिक रूप से जख्मी हो गए। 

सूचना के मुताबिक भगवान दास, उनकी पत्नी सरला देवी और बहु कली देवी को चोटें पहुंची है। ग्राम पंचायत प्रधान सुरेश कुमार के अनुसार सरला देवी को एंबुलेंस में ले जाया गया है। आसमानी बिजली से मकान क्षतिग्रस्त हो गया। घर में रखा टीवी, फ्रिज सड़ गया और बिजली की वायरिंग जल गई। मौके पर पुलिस पहुंच गई है।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *