मानसिक रूप से परेशान 31 वर्षीय व्यक्ति ने चुन्नी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली

Spaka News

हिमाचल प्रदेश में आत्महत्या के मामले बढ़ते जा रहे है। सोलन जिला की बात करें तो यहां पिछले कुछ दिनों से आत्महत्या के मामले लगातार सामने आ रहे है।

ताजा मामला परवाणु थाना के अंतर्गत का है। यहां (31) रणजीत सिंह सुपुत्र धर्म दत्त निवासी वोटडा डाकघर मसूलखाना तहसील कसौली ने घर में कमरे के अन्दर छत्त में लगी पंखे की कुंडी के साथ चुन्नी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवक मानसिक रूप से परेशान था। इसी के चलते व्यक्ति ने पंखे की कुंडी से चुन्नी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। 


Spaka News