57 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी राजस्थान से चढ़ा शिमला पुलिस के हत्थे, जाने पूरा मामला….

Spaka News

शिमला पुलिस ने धोखाधड़ी के एक आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार किया है । 27 अगस्त को पीएस ईस्ट में 7 शिकायत कर्ताओं द्वारा दी गयी शिकायत मे कहा गया कि  2019 में एक व्यक्ति शिमला आया और खुद को मुख्य अभियंता, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार बताया और उन लोगों को ठगी का शिकार बनाया आरोप है कि उपरोक्त धोखेबाज ने उनके साथ ₹ 57 लाख की धोखाधड़ी की है।

पुलिस टीम ने 57 वर्षीय जालसाज का पता लगाकर राजस्थान के जगतपुरा से शिमला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। और आगे की कार्यवाही की जा रही है।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *