सोलन : निर्माणाधीन भवन पर लगी अस्थाई लिफ्ट की चपेट में आने से मजदूर की मौत

Spaka News

हिमाचल प्रदेश में जिला सोलन के धर्मपुर में एक कामगार की अस्थाई लिफ्ट की चपेट में आने से मृत्यु हो जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। हालांकि उसे उपचार के लिए एमएमयू अस्पताल सुल्तानपुर भी पहुंचाया गया परंतु उसकी जान न बच सकी। मृतक की शिनाख्त 30 वर्षीय मोहम्मद रियासत पुत्र सलीम अंसारी निवासी गांव फोटागाछ, जिला रडिया बिहार के रूप में हुई है।

हादसे की वजह लिफ्ट का ओवरलोड होना बताया जा रहा है। हादसा उस समय पेश आया जब मोहम्मद रियासत भवन निर्माण के लिए लिफ्ट से रेत, बजरी भर रहा था। इसी दौरान लिफ्ट की ट्राली टूट गई और दूसरी मंजिल से एकदम गिरकर ग्राउंड फ्लोर पर आ गई। इसी दौरान कामगार इसकी चपेट में आ गया तथा गंभीर रूप से घायल हुआ। जिसके बाद अन्य कामगारों द्वारा उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया परंतु तब तक काफी देर हो चुकी थी। हादसे की सूचना मिलना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक मजदूर के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही घटना के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी जांच जारी है।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *