आज का राशिफल 29 सितंबर 2021, Aaj Ka Rashifal 29 September 2021 :जानिए क्या कहती है आपकी राशि, कैसा रहेगा आपका दिन

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

आइए यहां जानते हैं किस राशि के जातकों को लाभ होगा, किन्हें मिलेगी खुशखबरी। आज श्री गणेश जी की कृपा किन जातकों पर होगी, कैसा रहेगा आज का दिन आइए यहां जानते हैं। बुधवार 29 सितंबर 2021 को आपका दैनिक राशिफल कैसा रहेगा। किन्हें मिलेगी सफलता और कौन से जातक रहेंगे दिक्कत में  आइये यहां जानते हैं….

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

 आज आपको खुशखबरी मिलेगी। बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। शासकीय कार्य पूरे होंगे। नौकरीपेशा की पदोन्नति हो सकती है। धन संबंधी लंबित काम पूरे जाएंगे। परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेगा। विरोधी परास्त होंगे। आपकी उन्नति होगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आज का दिन आपके लिए शुभ है। आज सकारात्मक रहेंगे। नए विचार आएंगे। किसी योजना में निवेश कर सकते हैं। अपने मित्रों के साथ घूमने जा सकते हैं।

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

आज का दिन सामान्य रूप से बीतेगा।  शत्रुओं के चलते परेशानी हो सकती है। कानूनी मामलों में तेजी आएगी। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। अपने रिश्तेदारों के यहां जा सकते हैं। जोखिम न लें। सोच समझकर बोलें। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी। तनाव दूर होगा। किसी समस्या का हल मिलेगा।कारोबार ठीक चलेगा। किसी से मुलाकात हो सकती है। बच्चों के साथ मधुर व्यवहार रखें। प्रभु की आराधना में दिन बिताएं।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए सफलतादायक रहेगा। रूका हुआ धन मिल सकता है। मित्र के सहयोग से किसी समस्या का हल निकलेगा। संपत्ति संबंधी मामलों में सफलता मिलेगी। आज का दिन अच्छा है।किस्मत का सहयोग करेगा। आर्थिक काम पूरे होंगे। छात्रों को ज्यादा मेहनत करना होगा। सेहत ठीक रहेगी। भौतिक संसाधन जुटा सकते हैं। अपने कार्य को लेकर आलस्य न करें। निवेश को टालने का प्रयास करें। छात्रों को सफलता मिलेगी। तनाव दूर होगा।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

अपने विचारों  में सकारात्मकता लाने का प्रयास करें। आज क्रोध अधिक रहेगा। किसी कार्य के नहीं होने से तनाव में रहेंगे। जरूरी विषय पर फैसला नहीं ले पाएंगे। किसी बात को लेकर परिवार में मतभेद हो सकते हैं। घर के बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।  संपत्ति आदि में विवाद की स्थिति बन सकती है। जीवनसाथी की सलाह पर अमल करे। विरोधियों से सावधान रहे।  प्रेम प्रसंग में सामान्य रहेगा। धार्मिक कार्य होने का योग बन रहा है।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

 आज का दिन सामान्य रहेगा। बेरोजगारों को रोजगार के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। व्यापारियों को थोड़ी अड़चनें आ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में कार्यभार बढ़ेगा और खर्च की अधिकता से आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। सामाजिक कार्यों में मन लगेगा व समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक जिम्मेदारी पूर्ण करेंगे। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। कारोबार की स्थिति सामान्य रहेगी। सफलता के कई अवसर हाथ आएंगे, लेकिन काम का बोझ बढऩे से कई मौके हाथ से फिसल भी सकते हैं। क्रोध की अधिकता रहेगी, इसलिए वाणी पर संयम रखकर वाद-विवाद से बच सकते हैं। सामाजिक गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं। निवेश सोच समझकर करें। यात्रा पर जाने से बचें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे, लेकिन उसके लिए कड़ा परिश्रम करना पड़ेगा। कार्यों में सफलता मिलने से नई ऊर्जा का अनुभव करेंगे। निवेश से बचना होगा। पारिवारिक संबंध मधुर होंगे। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें। कार्यक्षेत्र में सहकर्मी से विवाद हो सकता है। सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के योग बनेंगे।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

आज का दिन सामान्य रहेगा। लंबे समय से अटकी योजना पूरी हो सकती हैं। नौकरी के नए अवसर मिलने की संभावना रहेगी। कार्यभार अधिक होने से शारीरिक और मानसिक रूप से थकान महसूस करेंगे। खर्च की अधिकता रहेगी। परिवार में किसी से मनमुटाव हो सकता है। मित्रों की सलाह काम आएगी। जीवनसाती का पूरा सहयोग मिलेगा। यात्रा सुखद रहेगी। धर्म कर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी।

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार की स्थिति यतावत रहेगी। कठिन परिश्रम से सभी कार्य सफल होंगे और मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा, अनावश्यक खर्च बढऩे से तनाव में रह सकते हैं। स्वास्थ्य की स्थिति कमजोर रहेगी। दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा। धर्म-ध्यान में रुचि बढ़ेगी। मांगलिक आयोजनों में शामिल हो सकते हैं। परिवार में बड़ों का स्नेह व विश्वास प्राप्त होगा।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ मिल सकता है, लेकिन फैसले सोच-समझकर लेने होंगे। सौदे संभलकर करें, अन्यथा किसी बड़े नुकसान की भी संभावना रहेगी। मित्रों से अच्छे संबंध रहेंगे और परिवार में हर्ष-उल्लास का वातावरण रहेगा। नौकरीपेशा वर्ग में उत्साह बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे। यात्रा पर जाने से बचें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कारोबार में अच्छा मुनाफा और नौकरी में तरक्की मिलने की संभावना रहेगी। आकस्मिक धनलाभ के योग भी रहेंगे। आमदनी बढऩे से मानसिक सुख की प्राप्ति होगी और परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। घर में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। खान-पान का ध्यान रखना होगा।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार लाभदायक रहेगा और नौकरी में तरक्की के साथ स्थान परिवर्तन के योग रहेंगे। लम्बे समय से प्रयासरत कार्यों में सफलता मिलेगी। आमदनी में वृद्धि से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, लेकिन पारिवारिक जिम्मेदारी पूर्ण नहीं होने से तनाव झेलना पड़ सकता है। खान-पान में सावधानी रखें। मित्रों से कार्यों में मदद मिलेगी। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

इलेक्ट्रिक कार में दिल्ली से काजा पहुंचे तीन पर्यटक

Spaka Newsइलेक्ट्रिक कार के माध्यम से दिल्ली से काजा तक अब आसानी से पहुंचा जा सकता है। दिल्ली के रहने वाले पर्यटक अंजने अपनी इलेक्ट्रिक कार के माध्यम से काजा पहुंचने में कामयाब रहे हैं। एडीएम मोहन दत्त शर्मा ने काजा पहुंचने पर अंजने और उनके दोस्तों को आशी पहनाकर […]

You May Like