शिमला के रिज मैदान पर भिड़े लड़के , जमकर लात घूंसे चले

Spaka News

शिमला:  शिमला के रिज मैदान पर सोमवार शाम के समय युवकों के बीच जमकर लात घूंसे चले. युवकों को लड़ता देख लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बीच बचाव किया. प्राप्त जनाकारी के अनुसार सोमवार शाम रिज मैदान पर कुछ युवक आपसी रंजिश के कारण आपस में भिड़ गए.

बता दें कि दोनों गुटों में जमकर लात घूंसे चले. एक दूसरे के कपड़े फाड़ डाले, मॉल रोड स्थित रिपोर्टिंग रूम में जब पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बीच बचाव किया और युवकों को शांत करवाया. वहीं, यह पहला मामला नहीं है जब रिज मैदान पर लड़ाई हुई हो. आए दिन रिज मैदान पर मारपीट के मामले सामने आ रहे हैं.


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *