Himachal : काँगड़ा के इंदौरा में मिला 22 साल के युवक का शव, संदिग्ध परिस्थितियों में

Spaka News

काँगड़ा ( इंदौरा ):हिमाचल के कांगड़ा जिले में 22 साल के एक युवक का शव जंगल में संदिग्ध परिस्थिति में बरामद हुआ है। मृतक अपने पीछे 9 महीने की छोटी बच्ची व पत्नी और मां को छोड़ गया । मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, आगे की कार्रवाई में जुट गई है। युवक की पहचान कांगड़ा के इंदौरा विधानसभा के अशोक कुमार के रूप में हुई है।

घटना के बारे में पंचायत प्रधान ने बताया कि मृतक एक गरीब परिवार से संबंध रखता है और मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। मृतक का एक छोटा भाई है। वह भी मेहनत मजदूरी का काम करता है। प्रधान ने बताया कि मृतक के पिता का काफी समय पहले देहांत हो चुका है।
थाना प्रभारी इंदौरा सब इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह ने इस घटना की पुष्टि की है।


Spaka News