शिमला से लापता नाबालिग लड़की वेस्ट बंगाल से लाई वापस, पुलिस ने किया ट्रेस

Spaka News

शिमला: हिमाचल के जिला शिमला से लापता एक नाबालिग लड़की को वेस्ट बंगाल से बरामद कर लिया है। पुलिस लड़की को सुरक्षित वापस ले आई है। बता दें कि 13 सितंबर को शिमला का एक पुलिस स्टेशन में 16 साल की नाबालिग के लापता होने की शिकायत मिली थी।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्जकर नाबालिग की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने लड़की को वेस्ट बंगाल में ट्रेस किया। पुलिस टीम लड़की को लाने वेस्ट बंगाल रवाना हुई। पिछले कल यानी 22 सितंबर को लड़की को सुरक्षित वापस लाया गया।


Spaka News