हिमाचल: प्रेमी के साथ भागी महिला ने पति के घर आने के लिए खड्ड में फेंक दी दुधमुंही जुड़वा बच्चियां

Spaka News

  • सुकोड़ी खड्ड में जुड़वा बच्चियों की हत्या करने वाली आरोपी महिला को गिरफ्तार
  • पति के पास वापस जाने के लिए महिला ने उठाया यह कदम
  • बच्चों की उम्र तीन माह तक बताई जा रही है।

मंडी में मां ने दो दुधमुंही बच्चियों को मौत के घाट उतार दिया। रविवार सुबह जुड़वा बच्चियों के शव मंडी में सकोड़ी पुल के नीचे से बरामद हुए थे। पुलिस ने दोपहर बाद ही मामले को सुलझा लिया। मिली जानकारी के मुताबिक 35 वर्षीय विवाहित महिला प्रेमी के साथ भाग गई थी। लेकिन वह वहां पर खुश नहीं थी और अपने पति के पास वापस आना चाहती थी। घर वापस में आने में बच्चियां बाधा न बने इसलिए महिला ने अपनी दुधमुंही बच्चियों को नदी में फेंक दिया। महिला ससुराल पक्ष के लोगों को धमकियां भी दे रही थी। एक दिन पहले महिला के ससुराल पक्ष के लोग एसपी के पास पहुंचे थे। एसपी ने उसी शक के आधार पर महिला को गिरफ्तार किया, जिसमें पुलिस की सख्‍ती के बाद आरोपित महिला ने सब सच उगल दिया।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *