14 व 11 साल के दो बच्चे रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हुए, पिता ने लगाई मदद की गुहार

Spaka News

ऊना उपमंडल गगरेट के संघनई गांव में दो नाबालिग बच्चों का रहस्यमय परिस्थितियों में गायब होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बच्चों के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर बच्चों की तलाश शुरू कर दी है.

पुलिस थाना गगरेट के तहत संघनई गांव के अशोक कुमार पुत्र किशन देव ने पुलिस को दी शिकायत में शनिवार को बताया कि उनके तीन बच्चे हैं। 16 सितंबर को उनके दो बड़े बेटे जिनमें 14 साल का अंशु कुमार व छोटा बेटा 11 साल का गुरप्रीत घर से बाजार में सब्जी लेने गए थे जोकि वापिस घर नहीं लौटे। उन्होंने दोनों बच्चों को अपने रिश्तेदारों व आस पड़ोस में हर जगह तलाश कर लिया। परन्तु उनका अब तक कोई पता नहीं चल पाया है।जिसके बाद थक-हारकर उन्होंने स्थानीय थाने में बच्चों के गुमशुदा होने की गुहार लगाई है। इस मामले में एसपी ऊना अर्जित सेन ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने बच्चों के पिता की शिकायत पर बच्चों की गुमशुदगी का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।


Spaka News