मुख्यमंत्री ने जाखू में किया रावण दहन…

Spaka News

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज दशहरे के अवसर पर श्री हनुमान मंदिर जाखू में पूजा-अर्चना की और प्रदेश की समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों का दहन भी किया। 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने दशहरा पर्व की बधाई देते हुए कहा कि रावण दहन केवल एक परम्परा नहीं बल्कि अपने भीतर की बुराइयों और अन्याय को समाप्त करने का संकल्प लेने का अवसर भी है।

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरूद्ध सिंह, विधायक हरीश जनारथा और कमलेश ठाकुर, महापौर सुरेंद्र चौहान, स्थानीय पार्षद अतुल गौतम, नगर निगम के अन्य पार्षदगण, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि, उपायुक्त अनुपम कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेहर पंवर और गणमान्य इस अवसर पर उपस्थित थे।


Spaka News