चौपाल क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से भेंट की…

Spaka News

शिमला ज़िला के चौपाल नगर पंचायत की नवनिर्वाचित अध्यक्ष पोमिता ठाकुर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से भेंट की और उन्हें नगर पंचायत से संबंधित विभिन्न मांगों से अवगत करवाया।

मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि राज्य सरकार उनकी जायज मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी।

इस अवसर पर नगर पंचायत चौपाल के पूर्व अध्यक्ष चंद्र मोहन ठाकुर तथा हिमाचल प्रदेश कांग्रेस समिति के महासचिव यशपाल तनैक भी उपस्थित थे।


Spaka News