क्यूआर कोड की सुविधा से खाद्यान्नों का वितरण किया जा रहा सुनिश्चित…

Spaka News

खाद्य नागरिक, आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि आधार प्रमाणीकरण सेवाओं में तकनीकी कारणों से उत्पन्न व्यवधान के कारण ई-पास मशीनों के माध्यम से आधार आधारित राशन वितरण अस्थायी रूप से प्रभावित हुआ है। इस संबंध में मामला संबंधित विभाग के साथ उठाया गया है तथा आधार प्रमाणीकरण सेवाओं को शीघ्र बहाल करने के लिए आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

उन्होंने बताया कि पात्र लाभार्थियों को खाद्यान्न वितरण में किसी प्रकार की बाधा न आए, इसके लिए विभाग द्वारा अंतरिम व्यवस्था के रूप में ई-पास मशीनों में उपलब्ध क्यूआर कोड आधारित वितरण सुविधा को सक्रिय किया गया है। 

इसलिए सभी पात्र लाभार्थियों से अनुरोध है कि वे अपनी निर्धारित उचित मूल्य की दुकानों से निर्धारित खाद्यान्न को पूर्व की भांति लेना सुनिश्चित करें। 


Spaka News