राज्यपाल ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की…

Spaka News

राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज जम्मू के कटरा स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर लेडी गवर्नर बिंदु गुप्ता भी उपस्थित थीं। 

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश तथा देशवासियों की शांति, समृद्धि, प्रगति एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की। 

उन्होंने देश में आपसी सद्भाव, एकता और निरंतर विकास की कामना करते हुए माता वैष्णो देवी से सभी नागरिकों के सुखद जीवन के लिए कामना की।


Spaka News