विभागीय परीक्षाएं 18 जून से होगी आयोजित…

Spaka News

डॉ. मनमोहन सिंह हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान (एमएसएचआईपीए) शिमला के विभागीय परीक्षा बोर्ड के सचिव दिनेश कुमार शर्मा ने आज यहां बताया कि भारतीय प्रशासनिक सेवा, हिमाचल प्रशासनिक सेवा, तहसीलदार व नायब तहसीलदार व अन्य सभी राजपत्रित अधिकारी और पात्र राजपत्रित अधिकारियों की विभागीय परीक्षाएं अपरिहार्य व प्रशासनिक कारणों से स्थगित की गई थी। यह परीक्षाएं अब पूर्व निर्धारित तिथि 28 अप्रैल से 7 मई, 2026 के स्थान पर 18 जून से 27 जून, 2026 तक आयोजित की जाएंगी। 

परीक्षाओं का आयोजन संशोधित समय सारिणी के अनुसार राजकीय महाविद्यालय संजौली शिमला में किया जाएगा। इसके अतिरिक्त पेपर संख्या-1 (वित्तीय प्रशासन) में उपस्थित होने वाले उम्मीदावारांे की सुविधा के लिए इस पेपर का आयोजन राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला और राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मण्डी केन्द्रों में 18 जून, 2026 को किया जाएगा। 

उन्होंने बताया कि परीक्षा की संशोधित समय सारिणी को हिपा की वेबसाइट ूूूण्ीपचंेीपउसंण्दपबण्पद से डाउनलोड किया जा सकता है। 


Spaka News