राज्यपाल ने श्री नैना देवी जी मंदिर में शीश नवाया…

Spaka News

प्रदेश और देश के लोगों की शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की

राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज बिलासपुर जिला में स्थित प्रसिद्ध शक्ति पीठ श्री नैना देवी जी मंदिर में शीश नवाया।
राज्यपाल ने इस अवसर पर पूजा-अर्चना की और हिमाचल प्रदेश तथा देश के लोगों की शांति, समृद्धि और कल्याण के लिए मां नैना देवी जी से प्रार्थना की। उन्होंने धार्मिक अनुष्ठानों में भी भाग लिया।
इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि श्री नैना देवी जी मंदिर न केवल देशवासियों के लिए गहरी आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र है, बल्कि यह हिमाचल प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का प्रतीक भी है। उन्होंने कहा कि मां श्री नैना देवी जी का आशीर्वाद प्राप्त करने से हर भक्त में आंतरिक शक्ति, सकारात्मकता और पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ लोगों की सेवा करने का संकल्प जागृत होता है।
राज्यपाल ने कहा कि यह मां श्री नैना देवी जी की दिव्य कृपा है जो सभी को लोगों और देश की सेवा करने के मार्ग का अनुसरण करने को प्रेरित करती है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के हर परिवार की खुशी, अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
राज्यपाल के आगमन के दौरान मंदिर में बड़ी संख्या में भक्त मौजूद थे, जिन्होंने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।


Spaka News