मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने एमएच वन न्यूज़ चैनल के संवाददाता सुनील ठाकुर के पिता इंद्र सिंह ठाकुर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उनका 69 वर्ष की आयु में जिला बिलासपुर की ग्राम पंचायत छड़ोल के पैतृक गांव बनाली में निधन हुआ।
मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।










