मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया…

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ऊना जिला के गांव टाहलीवाल में आज सुबह हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। इस हादसे में दो लोग घायल भी हुए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए। 

उप-मुख्यमंत्री ने प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए प्रदेश सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति प्रदान करने की भी प्रार्थना की।


Spaka News
Next Post

एसजेवीएन ने हिमाचल प्रदेश के विद्यार्थियों के मध्य ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य स्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया

Spaka Newsशिमला: 20.11.2025 एसजेवीएन ने अपने कारपोरेट मुख्यालय, शिमला में हिमाचल प्रदेश के स्कूली विद्यार्थियों  के लिए राज्य स्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया। इस कार्यक्रम  में हिमाचल प्रदेश के माननीय स्पीकर, श्री कुलदीप सिंह पठानिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जिन्होंने पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता की। श्री अजय कुमार […]

You May Like