उप-मुख्यमंत्री ने मंडी शहर में बादल फटने की घटना से लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया…

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज सुबह मंडी शहर में बादल फटने की दुखद घटना में तीन लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट की है और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

 उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने तत्काल राहत और बचाव कार्यों का संचालन किया। उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावितों को मुश्किल की इस घड़ी में हर संभव सहयोग दिया जाएगा और जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए हैं। 

मुकेश अग्निहोत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।


Spaka News
Next Post

राज्यपाल ने प्रधानमंत्री को आपदा से प्रदेश को हुए नुकसान और नशा मुक्त हिमाचल अभियान की जानकारी दी...

Spaka Newsराज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल ने प्रधानमंत्री को राज्य की विकासात्मक पहलों, प्राकृतिक आपदाओं के कारण प्रदेश को हुए नुकसान और नशा मुक्त हिमाचल अभियान की प्रगति से अवगत करवाया।  राज्यपाल ने प्रधानमंत्री को […]

You May Like