रिज मैदान पर विरभद्र सिंह की प्रतिमा अनावरण आज — कार्यक्रम में भारी जनसैलाब

Spaka News

शिमला कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और मौजूदा राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी रविवार को शिमला पहुंचीं। दोनों नेता स्व. वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आई हैं। अनाडेल हेलीपैड पर सोनिया का स्वागत मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने किया। सोनिया चंडीगढ़ से हेलीकॉप्टर से अनाडेल हेलीपैड पहुंचीं, जबकि प्रियंका चंडीगढ़ से सड़क मार्ग से आईं। सोनिया बेटी प्रियंका के साथ उनके घर छराबड़ा चली गईं। सोमवार को दोनों नेता रिज मैदान पर पहुंचेंगी, जहां वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण और श्रद्धांजलि कार्यक्रम होगा। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वीआईपी मूवमेंट के चलते राज्य गुप्तचर विभाग और सीआरपीएफ के सुरक्षा अधिकारी सुरक्षा का जायजा लेते रहे। वीरभद्र सिंह फाउंडेशन के अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया।

यह भी पढ़े:- https://himachalnews24x7.com/wp-admin/post.php?post=9960&action=edit

हिमाचल कांग्रेस के पूर्व प्रभारी राजीव शुक्ल भी रविवार देर शाम शिमला पहुंच गए। सोमवार सुबह सोनिया और प्रियंका रिज मैदान पर पहुंचेंगी। कार्यक्रम की शुरुआत प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री रहे स्व. वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण और श्रद्धांजलि के साथ होगी। इसके बाद उनके जीवन परिचय को दर्शाती प्रदर्शनी का अवलोकन होगा। वीआईपी मूवमेंट के चलते रविवार को राज्य गुप्तचर विभाग और सीआरपीएफ के सुरक्षा अधिकारी दिन भर रिज मैदान से लेकर छराबड़ा तक सुरक्षा का जायजा लेते रहे। वीरभद्र सिंह फाउंडेशन के अध्यक्ष लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया और सभी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


Spaka News

1 Comment

  1. Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *