हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र ने 5 से 7 अक्टूबर तक राज्य के अधिकांश जिलों में भारी बारिश, ओलावृष्टि, तेज आंधी और बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया है।
4 अक्टूबर तक मौसम सामान्य रहेगा और धूप खिली रहेगी, लेकिन सोलन, सिरमौर, चंबा और कांगड़ा में हल्की बारिश की संभावना है। इसके बाद 5 अक्टूबर से मौसम के तेवर बदल जाएंगे। ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, सोलन और सिरमौर में ओलावृष्टि व 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है।
6 अक्टूबर को मौसम सबसे ज्यादा कड़े तेवर दिखाएगा। इस दिन कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश, ओले और तेज आंधी की आशंका जताई गई है। 7 अक्टूबर को भी बारिश और ओलावृष्टि का दौर जारी रहेगा।
लगातार बारिश और आंधी से पहाड़ी इलाकों में तापमान गिरेगा और ठंड बढ़ जाएगी। बीते 24 घंटों में किन्नौर के भावनगर में सर्वाधिक 88 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि सुजानपुर टीहरा में 37 मिमी और पांवटा साहिब में 22 मिमी वर्षा हुई।











Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good.
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks! https://accounts.binance.com/cs/register-person?ref=OMM3XK51