एचपीएसईबी के नवनियुक्त अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से भेंट की

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

शिमला || सुरजीत ठाकुर

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के नव नियुक्त अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री का उन्हें यह महत्त्वपूर्ण दायित्व सौंपने के लिए आभार व्यक्त किया और आश्वासन दिया कि वे मुख्यमंत्री और प्रदेश के लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे।


मुख्यमंत्री ने उन्हें इस जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।


इस अवसर पर उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, विधायक संजय अवस्थी, और पूर्व विधायक सोहन लाल ठाकुर भी इस अवसर पर उपस्थित थे।।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय गृह मंत्री से बात कर नुकसान के बारे में जानकारी

Spaka Newsआपदा प्रभावित परिवारों को 5000 रुपये मासिक किराया देगी सरकारः मुख्यमंत्री शिमला || सुरजीत ठाकुर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि भारी वर्षा से मण्डी जिले के सराज तथा धर्मपुर क्षेत्र में लोगों के घरों एवं भूमि को व्यापक नुक्सान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार […]

You May Like