मुख्यमंत्री ने लांस नायक मनीष ठाकुर की शहादत पर शोक व्यक्त किया…    

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भारतीय सेना के जवान लांस नायक मनीष ठाकुर की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। सिरमौर जिला के नाहन के बड़ाबन गांव के निवासी मनीष ठाकुर डोगरा रेजिमेंट में तैनात थे।    

ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि इस कठिन समय में राज्य सरकार उनके साथ है और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शान्ति और ईश्वर से शोक संतप्त परिवार को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।


Spaka News
Next Post

निर्वाचन आयोग वीटीआर साझा करने की प्रक्रिया को करेगा अपग्रेड...

Spaka Newsभारत निर्वाचन आयोग अनुमानित मतदाता मतदान प्रतिशत रुझानों की समय पर जानकारी प्रदान करने के लिए एक सुव्यवस्थित, प्रौद्योगिकी संचालित प्रणाली शुरू करेगा। यह नई प्रक्रिया पहले की मैनुअल रिपोर्टिंग विधियों से जुड़े समय अंतराल को काफी कम करगी। मतदाता उपस्थिति (वीटीआर) ऐप को अपडेट करने की प्रक्रिया, पहले […]

You May Like