राज्यपाल शिमला ग्रीष्मोत्सव के शुभारंभ समारोह के मुख्य अतिथि होंगे…

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

उपायुक्त अनुपम कश्यप ने आज राजभवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से शिष्टाचार भेंट की और उन्हें शिमला ग्रीष्मोत्सव के शुभारम्भ समारोह में बतौर मुख्यातिथि शामिल होने के लिए औपचारिक निमंत्रण दिया। 

शिमला ग्रीष्मोत्सव का आयोजन 1 जून से 5 जून, 2025 तक किया जा रहा है। प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला यह उत्सव हिमाचल प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और कला का जीवंत उदाहरण प्रदर्शित करता है। यह देश-विदेश से आए पर्यटकों के लिए मनोरंजन का बेहतरीन माध्यम होने के साथ-साथ स्थानीय लोगों को अपनी कला का प्रदर्शन करने का अवसर प्रदान करता है। 

उपायुक्त ने राज्यपाल को उत्सव की तैयारियों की जानकारी दी और इस पांच दिवसीय आयोजन के दौरान प्रस्तावित सांस्कृतिक गतिविधियों और कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। 

राज्यपाल ने उत्सव के आयोजन के लिए जिला प्रशासन द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की और इसके भव्य व सफल आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं। 


Spaka News
Next Post

मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया...

Spaka Newsमुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जिला मंडी के पधर में कमांद के निकट हुए सड़क हादसे में पांच लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। इस दुर्घटना में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एक अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और […]

You May Like