मुख्यमंत्री ने मरणोपरांत कीर्ति चक्र एवं शौर्य चक्र से सम्मानित वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की…

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा प्रदेश के वीर सपूतों को मरणोपरांत कीर्ति चक्र और शौर्य चक्र से सम्मानित किया जाना प्रदेश के लिए गौरव की बात है। 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा वीरवार सायं नई दिल्ली में प्रदेश के ऊना जिला के घरवासड़ा गांव के भारतीय थल सेना के गनर नायक दिलवर खान को मरणोपरांत कीर्ति चक्र तथा किन्नौर जिला के तरांडा गांव के हवलदार रोहित कुमार नेगी को मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को मिला यह सम्मान जवानों के अदम्य साहस, समर्पण और देश भक्ति की भावना का प्रतीक है। इन वीर नायकों के बलिदान के फलस्वरूप हिमाचल को वीर भूमि के नाम से जाना जाता है। यह सम्मान प्रदेश के वीर जवानों के अदम्य साहस को प्रदर्शित कर रहा है। इतिहास में यह स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है कि देश की रक्षा के लिए शत्रुओं से लोहा लेने में प्रदेश के जवान हमेशा ही आगे रहे हैं। इन वीर जवानों की शहादत प्रदेशवासियों के साथ-साथ पूरे देश के लिए प्रेरणा का स्रोत है। यह प्रत्येक प्रदेशवासी के लिए सम्मान और भावुकता का क्षण है। 


Spaka News
Next Post

एसजेवीएन ने अरुण-III एचईपी के लिए डीवीसी के साथ विद्युत बिक्री करार पर हस्ताक्षर किए

Spaka Newsएसजेवीएन ने नई दिल्ली में अपनी 900 मेगावाट क्षमता वाली अरुण-III जलविद्युत परियोजना से विद्युत की आपूर्ति के लिए दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) के साथ विद्युत बिक्री करार (पीएसए)nहस्ताक्षरित किया। इस पीएसए के अंतर्गत प्रतिबद्ध बिजली की मात्रा 200 मेगावाट है।श्री भूपेंद्र गुप्ता, अध्‍यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, (अतिरिक्त प्रभार), […]

You May Like