7 मई को कुल्लू के शरची में आयोजित होगा सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम…

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने दी जानकारी

राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज यहां बताया कि 7 मई, 2025 को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू कुल्लू जिला की तीर्थन घाटी के शरची  में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। उन्होंने कहा कि अन्य कैबिनेट मंत्रियों के कार्यक्रम का शेड्यूल भी जल्द जारी किया जाएगा।  

उन्होंने कहा कि जन शिकायतों का समाधान करना वर्तमान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और प्रदेश सरकार इस दिशा में निरंतर बहुआयामी प्रयास कर रही है। राजस्व मंत्री ने कहा कि जन शिकायतों के त्वरित निवारण के लिए ही प्रदेश सरकार ने ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम शुरू किया है।

उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों के साथ सीधा संवाद स्थापित होता है और उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान भी सुनिश्चित होता है।


Spaka News
Next Post

मुख्यमंत्री ने चमियाना स्थित सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में आईपीडी सेवाओं का शुभारम्भ किया...

Spaka Newsराज्य में रोबोटिक सर्जरी की सुविधा देने वाला पहला अस्पताल बनेगाः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला के निकट चमियाना स्थित अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशियलिटी में इन-पेशेंट डिपार्टमेंट (आईपीडी) सेवाओं का शुभारम्भ किया। आईजीएमसी शिमला में मरीजों की बढ़ती संख्या तथा बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं […]

You May Like