मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को शिवरात्रि की बधाई दी…

Spaka News

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेशवासियों को महा शिवरात्रि पर्व के अवसर पर अनन्त शुभकामनाएं दीं हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि महा शिवरात्रि पर्व राज्य में मनाए जाने वाले प्रमुख त्योहारों में से एक है। लोग इस अवसर पर भगवान शिव की पारंपरिक तरीके से पूजा-अर्चना करते हैं। इस पर्व के माध्यम से परस्पर सौहार्द को भी बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कामना की कि यह पर्व प्रदेशवासियों के जीवन में सुख और समृद्धि लेकर आएगा।


Spaka News