मुख्यमंत्री को गणतंत्र दिवस की बधाई दी…

Spaka News

उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया और विधायक हरीश जनारथा ने आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू को 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर बधाई दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दिन भारत के लोगों के लिए विशेष है, क्योंकि इसी दिन, 1950 में हमने अपना संविधान अपनाया था। उन्होंने सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों और महत्वपूर्ण पदों पर आसीन व्यक्तियों से अपने कर्तव्यों व दायित्वों का निर्वहन करते हुए संविधान का पालन करने का आह्वान किया। 

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने और इसे देश का सबसे प्रगतिशील राज्य बनाने के लिए समर्पण व दृढ़ता से प्रयास कर रही है। 


Spaka News