भराडी पुल के पास गोविंद सागर झील में डूबने से 12वीं का छात्र की मौत

Spaka News

जिला बिलासपुर के तहत झंडूता विधानसभा क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। झंडूता के धराड़सानी गांव का 16 वर्षीय छात्र, अमन कुमार,पुत्र विजय राम, गोविंद सागर झील में डूब गया है। यह हादसा बुधवार शाम को हुआ जब अमन झील के पास मौजूद था। अमन 12वीं कक्षा का छात्र था।स्थानीय लोगों को जब छात्र के डूब जाने की सूचना मिली तो उन्होंने तुरंत सर्च अभियान शुरू किया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस थाना झंडूता (Police Station Jhanduta) की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने भी स्थानीय लोगों के साथ मिलकर खोजबीन शुरू कर दी है। आज सुबह फिर से छात्र की तलाश के लिए अभियान चलाया गया है, लेकिन अभी तक उसको कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।

झंडूता पुलिस के अनुसार सर्च अभियान जारी है पुलिस ने घटना की पूरी जांच शुरू कर दी है और परिजनों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है ।


Spaka News