मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में तीन लोगों के निधन पर शोक व्यक्त किया

Spaka News

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज प्रातः किन्नौर जिला के पूह के गांधी मुहल्ला सम्पर्क मार्ग में सड़क दुर्घटना में तीन लोगों के निधन पर शोक व्यक्त किया। इस हादसे में घायल अन्य चार लोगों को एयरलिफ्ट कर उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला लाया गया है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को मृतकों के परिजनों को तत्काल सहायता राशि उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोक संतप्त परिवारों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।


Spaka News