छैला में आपसी झगड़े में युवक को उतारा मौत के घाट, शव को जलाने की कोशिश, आरोपी फरार.

Spaka News

शिमला:- पुलिस थाना देहा में 302.201 आईपीसी के मामला दर्ज किया गया है. जिसके मुताबिक गांव शालोआ, छैला तहसील ठियोग के बगीचे कावती में 03 नेपाली काम करते थे. जिनकी पहचान प्रेम, हेमराज और राजन के रूप में है. जिनका किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा हो गया. इस झगड़े में प्रेम की मौत हो गई है. बताया जा रहा है की शव को जलाने का प्रयास किया गया. हत्त्या के बाद हेमराज फरार है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.


Spaka News