कांगड़ा के डमटाल में चिट्टा तस्कर सुखदेव उर्फ नानकू गिरफ़्तार

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

कांगड़ा : नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत नूरपुर पुलिस टीम के हाथ एक और सफलता लगी है। पुलिस की टीम ने शनिवार देर रात को डमटाल में एक युवक को 6.84 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। चिट्टे के साथ पकड़े गए आरोपी की पहचान सुखदेव उर्फ नानकू पुत्र गुरदयाल निवासी डमटाल के तौर पर हुई है। पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए चिट्टे को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी नूरपुर अशोक रतन ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अलग-अलग थानों में 10 केस दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।


Spaka News
Next Post

 राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को नववर्ष की शुभकानाएं दी

Spaka Newsराज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेशवासियों को नववर्ष-2024 की शुभकामनाएं दी हैं।अपने शुभकामना संदेश में राज्यपाल ने आशा व्यक्त की कि नववर्ष प्रदेशवासियों के जीवन मंे खुशी और उत्तम स्वास्थ्य लाएगा और हिमाचल प्रदेश विकास के सभी क्षेत्रों मंे प्रगति करेगा।प्रदेशवासियों के नाम […]

You May Like