विनय कुमार बने हिमाचल विधानसभा के उपाध्यक्ष, सर्व सम्मति से चुना गया विधानसभा उपाध्यक्ष.

Spaka News

धर्मशाला:- विनय कुमार हिमाचल विधानसभा के उपाध्यक्ष बने हैं. विनय को सर्व सम्मति से विधानसभा उपाध्यक्ष चुना गया. विनय कुमार रेणुका जी से लगातार तीसरी बार विधायक चुने गए हैं.विनय कुमार को उपाध्यक्ष नियुक्त करने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी ने प्रस्तुत किया, जिसका उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने समर्थन किया

दूसरा प्रस्ताव कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने प्रस्तुत किया, स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनी राम शांडिल ने किया समर्थन

तीसरा प्रस्ताव नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रस्तुत किया, जिसका भाजपा विधायक हंसराज ने समर्थन किया

मुख्यमंत्री की ओर से प्रस्तुत प्रस्ताव को सदन ने ध्वनिमत से पारित किया

इसके बाद विनय कुमार विधानसभा उपाध्यक्ष नियुक्त किये गए

मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष व संसदीय कार्य मंत्री ने विधानसभा उपाध्यक्ष को उनका आसन ग्रहण करवाया


Spaka News