शिमला पुलिस लाइन में भिड़े पुलिसकर्मी, घायल

Spaka News

शिमला पुलिस लाइन कैथू में कुछ पुलिसकर्मी आपस में ही भिड़ गए। पुलिस कर्मियों की आपस में लड़ाई किस वजह से हुई है इसकी पुलिस जाँच कर रही है।पुलिस कर्मियों की आपस में लड़ाई से एक कांस्टेबल की टांग टूट गई है। जिसके बाद उसे उपचार के लिए IGMC लाया गया जहां उसकी टांग पर प्लास्टर लगाया गया है।पुलिस ने कांस्टेबल महावीर की शिकायत पर मैस में तैनात कुक सुनील कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है। इस मामले की पुलिस गहनता से जांच कर रही है।


Spaka News