विधायक नीरज नैय्यर की माता की रस्म क्रिया में हुए शामिल मुख्यमंत्री

Avatar photo Spaka News
Spaka News

परिवारजनों से भेंट कर व्यक्त की शोक संवेदनाएं

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू आज चंबा के विधायक नीरज नैय्यर के निवास स्थल पर उनकी स्वर्गीय माता चंचल नैय्यर की रस्म क्रिया में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने इस दौरान नीरज नैय्यर के शोकाकुल परिवारजनों से भेंट कर शोक संवेदनाएं व्यक्त की और उन्हें सांत्वना प्रदान की। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक-संतप्त परिवार को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना भी की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय चंचल नैय्यर एक मिलनसार महिला थीं। समाज सेवा में दिए गए उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। इस दौरान मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी, विधायक यादविंदर गोमा, संजय रतन, पूर्व मंत्री आशा कुमारी, महासचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी धर्म सिंह पठानिया और अमित भरमौरी, कार्यकारी जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी कमल ठाकुर, उपायुक्त अपूर्व देवगन, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव सहित जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं क्षेत्र के अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।


Spaka News
Next Post

आज का राशिफल 2 अक्टूबर 2023, Aaj Ka Rashifal 2 October 2023: सोमवार को वृषभ और कन्या राशियों की सूर्य की तरह चमकेगी किस्मत, जानें अपना आज का राशिफल........

Spaka Newsराशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। राशिफल एक प्रकार का ज्योतिषीय विश्लेषण होता है जिसमें एक व्यक्ति के जन्म की तिथि, समय और स्थान के आधार पर उनके भविष्यफल का विवरण प्रदान किया जाता है। यह विश्लेषण व्यक्ति की राशि के आधार […]

You May Like